फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   qutentine news in banda

गांव पहुंच रहे बाहरी लोगों पर रखें नजर, 14 दिन शेल्टर होम में रखने के निर्देश

Fri, 01 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
qutentine news in banda
बांदा में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निपटने को किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और कहा कि गांवों में बहुत से मजदूर बिना किसी सूचना के प्रवेश कर रहे हैं। इससे कोरोना फैलने की संभावना है। प्रधान, पंचायत मित्र, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी इन पर नजर रखें। ऐसे व्यक्ति की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन

कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और इंदौर से काफी लोग आ रहे हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए शेल्टर होम में रखा जाए। सभी की ब्लड सैंपलिंग जरूर हो। कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लाने व पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सीएमओ को निर्देश दिए कि प्राइवेट एंबुलेंसों को भी अधिगृहीत किया जाए।
विज्ञापन

हर हाल में मरीजों को एंबुलेंस सुविधा मुहैया हो। मेडिकल कालेज प्राचार्य और सीएमओ को निर्देश दिए कि क्वारंटीन रखे गए लोगों को छोड़ने से पहले एडीएम या सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं। एसपी ध्यान रखें कि जिले का बार्डर पूरी तरह से सील रहे। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed