फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pulse polio campaign resumed

पल्स पोलियो अभियान फिर से शुरू

Sun, 31 Jan 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign resumed
जिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाते सीएमओ डा. एनडी शर्मा। - फोटो : BANDA
बांदा। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान फिर शुरू हो गया है। लॉकडाउन के बाद यह लगभग बंद था। रविवार को जिला अस्पताल में अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने फीता काटने की रस्म के बाद बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर की। विभागीय अपर निदेशक डा. आरबी गौतम और सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने भी पीपीसी बूथ में बच्चों को दवा पिलाई। अभियान 7 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 2 लाख 84 हजार 180 बच्चों को अबकी दवा पिलाने का लक्ष्य है। मार्च माह में लॉकडाउन और कोरोना के चलते यह अभियान बाधित हुआ था। अब इसमें फिर तेजी आई है। डीएम व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने कहा कि सभी माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर पिलवाएं। पोलिया की बीमारी से हमारा देश मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में यह बरकरार है, इसलिए एहतियातन ड्राप पिलाकर सुरक्षित रहना जरूरी है। इसी मंशा से केंद्र सरकार पल्स पोलिया अभियान चला रही है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि अभियान में 1020 बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इसके लिए 620 टीमें लगाई गई हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि अभियान 7 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान चार और पांच फरवरी को कोविड वैक्सीनेशन होगा। बताया कि 9 फरवरी से बी टीम काम करेंगी। इनमें स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग और एनजीओ आदि को लगाया गया है। अभियान की शुरुआत के मौके पर सीएमएस डा. उदयभान सिंह, डा. चारू गौतम, डा. बीपी वर्मा, यूनिसेफ के डा. फुजैल अहमद सिद्दीकी, डा. सुनील, प्रेमपाल, राधा शर्मा, प्रदीप शुक्ला, सारिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed