फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   protested against the mandi fee by burning the effigy

मंडी शुल्क का पुतला फूंक जताया विरोध

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
protested against the mandi fee by burning the effigy
बांदा। मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों द्वारा छेड़े गए चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में बुधवार को मंडी परिसर में मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडियों के लाइसेंस, गेट पास व अन्य प्रावधानों को समाप्त कर दिया है। लेकिन कृषि कानून वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था को फिर लागू कर दिया गया है। जिससे व्यापारियों में रोष है। मंडी शुल्क के स्थान पर अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत यूजर चार्ज लगाने, मंडी दुकानों को फ्री होल्ड किए जाने की भी मांग की। अगले चरण में 7 जनवरी को प्रदेश व्यापी आह्वान पर हड़ताल करेंगे। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश सराफ, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, चारूचंद्र खरे, सुरेश चंद्र साहू, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed