फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Programs on the books of the spring winds

वसंतोत्सव पर कार्यक्रमों की बही बयार

Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Programs on the books of the spring winds

बांदा। वसंत पंचमी का पर्व विद्यालयों में दूसरे दिन भी मनाया गया। झांकी सजाकर ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना और पूजा की।

विज्ञापन


जेएन पीजी डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, जवाहर लाल जलज भी शामिल रहे।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों ने हास्टल में हवन-पूजन किया और सरस्वती की भव्य झांकियां निकाली। सुंदरकांड का पाठ किया। प्रसाद वितरण हुआ।

प्रसार निदेशक प्रोफेसर एनके वाजपेयी, छात्र कल्याण व उद्यान सह अधिष्ठाता डॉ. एसवी द्विवेदी, प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. देव कुमार और डॉ. वीके सिंह इत्यादि समारोह में शामिल हुए।

उधर, शंकर नगर स्थित एचके जूनियर हाईस्कूल में वसंतोत्सव और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया प्रधानाचार्य बृजकिशोर द्विवेदी और शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

शिक्षक राजकुमार मिश्रा, रेखा द्विवेदी, प्रीती शर्मा, सुनीता, शैलेंद्र तिवारी, इमरान खान नियाजी मौजूद रहे।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मढ़ी दाई मंदिर समेत शिवालयों में वसंत पंचमी पर भक्तों ने दूध, दही, शहद, से जलाभिषेक किया। बेर, बेलपत्र, फूल, फल इत्यादि चढ़ाकर मन्नतें मांगी।

पुरानी बाजार स्थित बहोरीदास बाबा शिव मंदिर पर अखंड रामायण समापन पर कन्या भोज व भंडारा हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, अश्वनी यादव, सुभाष गुप्ता, कल्लू, शिवमंगल निषाद मौजूद रहे।

कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक प्रसिद्ध स्थल यमरेहीनाथ में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई सालों से यहां रामनाम संकीर्तन चल रहा है।

वसंत पंचमी पर संस्कार भारती के तत्वावधान में गायन व नृत्य प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

नटराज संगीत महाविद्यालय में शनिवार को गायन प्रतियोगिता में चयनित अविनाश निगम, देवांश, असरफ खां, प्रवीण कुमार, निष्ठा श्रीवास्तव, सुधा, निष्छल, मंजू, राजाभइया को पुरस्कृत किया गया।

नृत्य में छवि, शुभी, स्नेहा, ऋतिका, दिशा, दिव्यांशी, रिया, हर्षिता, कशिश, इशिता, स्वर्णिम ने जलवा बिखेरा। कवि गोष्ठी में कवि चंद्रिका प्रसाद सक्सेना, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, कमल कुमार खरे व ममता मिश्रा ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।

धनंजय सिंह, योगेश सिन्हा, उमाकांत द्विवेदी, विवेक पांडेय, आरसी योगा, रामभवन तिवारी, अर्चना पाठक, राजकुमारी, अनुराधा सिंह, प्रभा गुप्ता, रिचा सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed