फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priya topped in making West Material the best

वेस्ट मैटेरियल को बेस्ट बनाने में प्रिया अव्वल

Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Priya topped in making West Material the best
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में वेस्ट मैटेरियल से बनाई गई सामग्री का अवलोकन करते निर्णायक। - फोटो : BANDA
बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रमों की चल रही शृंखला में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने निष्प्रयोज्य सामग्री (वेस्ट मैटेरियल) से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया। कुल 32 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रिया गुबरैले (बीकाम तृतीय वर्ष) प्रथम, अमर (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय और साक्षी सोनी (बीकाम) तृतीय रहीं। सना (बीएम प्रथम वर्ष) व प्रिया सक्सेना (बीए द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार मिले। निर्णायकों में पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की अंजू दमेले शामिल थीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने प्रतिभागी छात्राओं को शाबासी दी। क्लब संयोजक डा.विवेक कुमार पांडेय ने चुनाव पाठशाला के बारे में बताया। प्रभारी डा. गरिमा द्विवेदी, छोटेलाल, डा. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डा.दिव्या सिंह, मनोज कुमार, करुणेश चंद्र, धरमवीर, उत्तम सिंह, संजय निगम अकेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed