{"_id":"6206a7c407e6cf1f4324bd50","slug":"private-bus-hit-the-car-uproar-banda-news-knp6801163137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मारी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी कार को प्राइवेट बस ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद कार चालक और बस चालक के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया।
महोतरा निवासी नीलेश की कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी चित्रकूट की तरफ से आए प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में राहगीर बाल-बाल बच गए। कार चालक ने बस रुकवाई, पर चालक भाग निकला।
हादसे की सूचना पाकर पहुंचे बस मालिक से नीलेश ने कार के नुकसान की भरपाई करने को कहा। इस पर दोनों में नोकझोंक होे लगी और मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया और प्राइवेट बस खड़ी करा ली।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला निवासी बाइक सवार उमाशंकर (40) अपनी मां कमलेश कुमार (65) को बाइक से नंदना गांव में निमंत्रण में ले गया था। वापस घर आते समय बांदा रोड पीजी कॉलेज के पास बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।