फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prisoners' parole period extended by 90 days

बंदियों की पैरोल अवधि 90 दिन और बढ़ी

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Prisoners' parole period extended by 90 days
बांदा। कोरोना काल के दौरान पैरोल पर रिहा बंदियों की 19 अगस्त को डेटलाइन खत्म गई, लेकिन बंदी वापस जेल नहीं लौटे। हालांकि, शासन ने पैरोल की अवधि 90 दिन और बढ़ाकर 17 नवंबर तक की अवधि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कोरोनाकाल में 53 बंदियों को 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। बाद में शासन ने पैरोल की अवधि 60 दिन और बढ़ा दी। 19 अगस्त को बंदियों की पैरोल की डेटलाइन समाप्त हो गई, लेकिन कोई भी बंदी जेल वापस नहीं आया।
विज्ञापन

जेल प्रशासन इनकी वापसी की रूपरेखा तैयार ही कर रहा था कि शासन के नए आदेश में बंदियों के पैरोल की अवधि 90 दिन और बढ़ा दी गई। जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया कि अब बंदी 17 नवंबर तक कारागार में दाखिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यदि बंदी जेल में दाखिल नहीं होते हैं, तो उनकी सूची एसपी को भेजकर गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed