फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal son and partner injured by bike collision

बाइक की टक्कर से प्रधान पुत्र और साथी घायल

Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Principal son and partner injured by bike collision
अतर्रा। बाइक सवार ग्राम प्रधान पुत्र दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक पर बैठा दूसरा साथी भी जख्मी हुआ। एक अन्य घटना में गड्ढे में बाइक गिर जाने से बाइक चालक युवक घायल हो गया। बोलेरो की टक्कर से किसान को चोटें आईं।
विज्ञापन

बीती रात तुर्रा ग्राम प्रधान का पुत्र रोहित सिंह (25) अपने दोस्त के साथ बाइक पर बांदा से लौट रहा था। रात करीब 9 बजे खुरहंड गांव के नजदीक दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। रोहित के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। उसका साथी भी जख्मी हुआ। दोनों को यूपी-112 ने सीएचसी पहुंचाया। हेलमेट लगाए होने से सिर पर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव का श्याम सिंह (25) पुत्र राम सिंह बाइक पर खेत जाते समय गड्ढे में बाइक पलट जाने से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के राधेश्याम का पुरवा निवासी राममनोहर (60) पुत्र गयाचरन को खेत से पैदल घर जाते समय बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed