फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Princes opened against illegal mining

अवैध खनन के विरुद्ध प्रधानों ने भी खोला मोर्चा

Wed, 09 May 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 09 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Princes opened against illegal mining
अवैध खनन के विरुद्ध डीएम को ज्ञापन देने आए गिरवां क्षेत्र के प्रधान व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध एक बार फिर ग्रामीणों के विरोध स्वर उबरे हैं। उनके साथ आधा दर्जन गांवों के प्रधान भी जुड़ गए हैं। बुधवार को यहां कलक्ट्रेट में गिरवां थाना क्षेत्र के कई गांवों के प्रधानों और ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने की मांग की।  

विज्ञापन


सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कहा है कि नरैनी तहसील के गिरवां थानांतर्गत क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग निरंतर हो रहा है। अनेकों बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बालू के ओवरलोड ट्रकों से करोड़ों रुपये की सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है या घायल हो रहे हैं। पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रामकली (बरईमानपुर), जयललिता (खानपुर), सूबेदार (काजीपुर), मुन्ना (पिथौराबाद) और ए. कुमार (स्योढ़ा) सहित अनिल कुमार, मुन्नीलाल चौरसिया, शिव सिंह सिसोदिया, संजय सिंह, रामाशीष गिरि, हुसैना खां आदि शामिल हैं। उधर, डीएम दिव्य प्रकाश गिरि ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार चेकिंग और कार्रवाई होती रहती है। इस शिकायत पर भी नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed