{"_id":"6b74b9dfa4a212d8c1fd9c09cf844f99","slug":"president-general-vice-back-one-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष,सामान्य उपाध्यक्ष के एक-एक पर्चे वापस, अधिवक्ता संघ चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष,सामान्य उपाध्यक्ष के एक-एक पर्चे वापस, अधिवक्ता संघ चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके चंद्रमौलि शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह सामान्य उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले सुरेश कुमार निषाद ने भी पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इनमें सुरेंद्र सिंह, रामनाथ श्रीवस्तव, आदित्य सिंह और जागेश्वर यादव शामिल हैं। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापसी के बाद दो प्रत्याशियों प्रमोद कुमार द्विवेदी और बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हरिओम के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
अब चुनाव में सभी पदों पर कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन और संयुक्त सचिव पुस्तकालय में मात्र एक-एक प्रत्याशी होने से तीनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे। इसी तरह वरिष्ठ सदस्य के सभी छह और कनिष्ठ सदस्य के पांच उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
मतदान छह फरवरी को होगा। उसी दिन मतगण्ना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। महासचिव पद पर कोई भी नाम वापस न लिए जाने से तीन उम्मीदवारों मोहम्मद यासमीन, चंद्रभान सिंह गौर और प्रयाग दत्त अवस्थी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।