फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Preparations for Shardiya Navratri begin, Navdurga committees busy in setting up pandals.

Banda News: शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू, पंडाल स्थापना में जुटीं नवदुर्गा कमेटियां

Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Shardiya Navratri begin, Navdurga committees busy in setting up pandals.
फोटो-11 : मूर्ति कला केंद्र में देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार सुरेंद्र। संवाद
अतर्रा। शारदीय नवरात्र को लेकर कस्बे में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पंडाल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मूर्ति कला केंद्र के मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं के निर्माण को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

आगामी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इसको लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। लोगों ने पूजा-पाठ को लेकर घरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विभिन्न नवदुर्गा कमेटियों ने पंडाल लगाना प्रारंभ कर दिए हैं। देवी प्रतिमाओं को सजाने संवारने का कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। बांदा रोड स्थित मूर्ति कला केंद्र के मूर्तिकार दिन-रात देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन

केंद्र संचालक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से प्रतिमा निर्माण कर रहे हैं। नवरात्र से लगभग तीन महीने पहले से ही प्रतिमाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। प्रतिमाएं बनाने में चाक मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस (जिप्सम), कपड़ा, लकड़ी, बांस, नारियल का जूट, घास, रंग-गेरू और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतिमाओं की ऊंचाई तीन से लेकर साढ़े आठ फीट तक रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुशवाहा के साथ उनके सहयोगी ललित कुशवाहा, अरविंद और दादू भी लगातार मेहनत कर प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। जैसे-जैसे नवरात्र करीब आ रहे हैं, मूर्ति कला केंद्र में काम की रफ्तार और तेज हो गई है। इसी के साथ कस्बे में जगह-जगह पंडालों के लिए प्रतिमाओं की बुकिंग पहले से ही हो चुकी है।

फोटो-11 : मूर्ति कला केंद्र में देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार सुरेंद्र। संवाद

फोटो-11 : मूर्ति कला केंद्र में देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार सुरेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed