फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant NDRF taken to hospital

गर्भवती को एनडीआरएफ ने अस्पताल पहुंचाया

Tue, 23 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 23 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pregnant NDRF taken to hospital
गर्भवती महिला को महिला अस्पताल लेकर आए एनडीआरएफ सहायक कमांडेंट नीरज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बाढ़ पीड़ित इलाके खप्टिहाकलां गांव में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एनडीआरएफ ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। असिस्टेंट कमांडर नीरज कुमार मंगलवार को शाम बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में गांव के बाहर जायजा ले रहे थे। तभी उन्हें कुछ महिलाओं ने सूचना दी कि एक युवती प्रसव पीड़ा से कराह रही है। तत्काल मेडिकल सहायता न मिली तो उसकी हालात गंभीर हो सकती है। कमांडेंट ने खुद जवानों के साथ गुड़िया पत्नी भगवान दास नामक महिला को उसके घर से निकाला और अपनी जिप्सी में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गर्भवती को गांव से सड़क तक दलदल भरे रास्ते से लाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में महिला को भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed