{"_id":"6803e461c6f6f5f87805a1be","slug":"prayers-for-peace-were-offered-by-offering-a-chaadar-at-the-dargah-banda-news-c-212-1-bnd1007-125188-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
कार्यक्रम में कव्वाली प्रस्तुत करते कव्वाल।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक काले शहीद बाबा का 46वां उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी। देर रात तक जवाबी कव्वालियों और शेरो शायरी का दौर चलता रहा।
कस्बा स्थित काले शहीद बाबा की दरगाह पर शुक्रवार को उर्स आयोजित किया गया। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कहा कि उर्स का आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती देती है। सुबह से मजार पर कुरआन ख्वानी, गुस्ल चादरपोशी का दौर चला। लोगों ने दरगाह पर इत्र व फूल चढ़ाकर मन्नत पूरी होने की दुआ मांगी।
देर शाम कव्वाली व शेरो शायरी शुरू हुई। नागपुर से आए लतीफ चिश्ती, दिल्ली की आलिया इंडियन की जवाबी कव्वालियों और शेरो शायरियों ने लोगों को रात भर बांधे रखा। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू, नूरानी मस्जिद के नसीमुद्दीन, अबरार अहमद बरकाती, सज्जाद रब्बानी, आफताब आलम सिद्दीकी, मोहम्मद अतीक भी मौजूद रहे।