{"_id":"680295836cc089cf0208183f","slug":"prayer-for-peace-on-good-friday-banda-news-c-212-1-bnd1004-125167-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गुड फ्राइडे पर अमन चैन की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गुड फ्राइडे पर अमन चैन की प्रार्थना
विज्ञापन
चर्च में प्रार्थना करतीं युवतियां।
- फोटो : संवाद
बांदा। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को आवास विकास स्थित सेंट जॉर्ज चर्च में सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसमें देश के अमन के लिए सैकड़ों हाथ उठे। पास्टर अल्फ्रेड रश्किन ने प्रार्थना कराई। कहा कि सुबह नौ बजे प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था।
सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन ने बताया सुबह नौ से तीन बजे तक प्रभु यीशु मसीह क्रूस पर चढ़े रहे। 12 से तीन बजे के बीच प्रभु यीशु ने सात प्रेम वचन बोले। रोडवेज स्थित चर्च में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। इस आराधना का विशेष महत्व है। यहां पर प्रभु यीशु मसीह द्वारा बोले गए सात प्रेम वचनों पर ध्यान किया गया। अलग-अलग लोगों ने प्रवचन व्याख्यान दिया। पहली वाणी है पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं।
इस वाणी पर पादरी अनुपम जॉन ने बताया कि प्रभु यीशु क्रूस पर से भी अपने सताने वालों को क्षमा कर रहे हैं। अल्बर्ट रस्कि ने बताया प्रभु यीशु के आने की बहुत साल पहले से ही भविष्यवाणियां थीं। प्रभु यीशु ने अपने प्राण को देकर उसे पूरा कर दिया। इस अवसर पर अल्बर्ट रस्किन, पारुल ,मानसी, एल्फर्ड रस्किन, एंजल, एस्थर, अन्नू, जितेन्द्र, दिव्या,अनीता कुशवाहा ने गीत गाए।
विज्ञापन
बताया कि रविवार को देश की शांति व एकता के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस अवसर पर एल्बर्ट रस्किन, रोमियो, आईसी राज, गजराज साहू, अनीता, प्रियंका, सुमित, सालोमन, शालोम दास, सैम, रिकी, पीटर, रौनक आदि उपस्थित रहे। अंत में पादरी अनुपम जॉन ने सभी के लिए प्रार्थना की।