फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan's nephew dies after being hit by a truck

Banda News: चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए 14 वर्षों से चक्कर लगा रही पीड़िता

Mon, 08 Sep 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's nephew dies after being hit by a truck
अतर्रा। दिवंगत लेखपाल की पत्नी बीते 14 वर्ष से पति के इलाज में खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए अधिकारियों के चौखट पर गुहार लगा रही है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। शनिवार को पीड़िता ने समाधान दिवस में डीएम को पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के श्रीराम कॉलोनी निवासी प्रभा मिश्रा ने डीएम को बताया कि उनके पति जमुना प्रसाद मिश्रा बबेरू तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत थे। 25 अप्रैल 2011 को ड्यूटी के दौरान पानी की टंकी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर में उपचार के दौरान तीन माह बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। कहा कि पति के उपचार में करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में सभी बिल व दस्तावेज 25 सितंबर 2011 को एसडीएम कार्यालय बबेरू में प्रस्तुत किए, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से पूरी पत्रावली खो गई और आज तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं हो सका। पीड़िता ने बताया कि बीते 14 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने डीएम से मांग की कि जल्द से जल्द उन्हें चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति दिलाई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed