फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan will learn the way of development from the villages of Maharashtra

Banda News: महाराष्ट्र के गांवों से विकास का तरीका सीखेंगे प्रधान

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pradhan will learn the way of development from the villages of Maharashtra
फोटो-03 बीएनडीपी- 16 ब्रजेश कुमार सिंह प्रधान बेंदा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गांवों से विकास का तरीका सीखेंगे प्रधान
बांदा। प्रदेश के 20 प्रधान महाराष्ट्र के गावों का भ्रमण कर गांव के विकास की संभावनाओं के तरीके जानेंगे। यह सभी प्रधान वहां के गावों में 10 से 14 जुलाई तक भ्रमण कर विकास की गति में ग्रामीणों और प्रशासन की क्या भागीदारी है समझेंगे। संभावनाएं भी तलाशेंगे कि अपने गांव को विकसित करने के लिए यहां कौन सी पद्धति अपनाई गई है।

चार दिवसीय भ्रमण पर जा रहे 20 प्रधान 9 जुलाई को लखनऊ से महाराष्ट्र के पुणे के लिए रवाना होंगे। इसमें बांदा जिले से तिंदवारी क्षेत्र के बेंदा गांव के प्रधान ब्रजेश कुमार सिंह प्रतिभाग करेंगे। बांदा की बेंदा ग्राम पंचायत को इससे पहले भी कई पुरष्कार मिल चुके हैं। जिले में इस गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। पूर्व में इस गांव को विकसित करने में पूर्व प्रधान हेमलता सिंह और विवेक कुमार सिंह का भी योगदान रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed