{"_id":"5edd23818ebc3e907713dce5","slug":"power-failure-due-to-panel-blowing-water-supply-stalled-today-banda-news-knp564284766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल फुंकने से बिजली गुल, आज जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल फुंकने से बिजली गुल, आज जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सब स्टेशन के पैनल में आई खराबी और आंधी-बारिश से खंभे और लाइनों में आए फाल्ट से रविवार को पूरे दिन शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल रही। इसका खामियाजा सोमवार को शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति न होने के रूप में भी भुगतना पड़ेगा।
चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में रविवार को करीब पौने 12 बजे 33 केवी लाइन के पैनल में फाल्ट आ गया। उप खंड अधिकारी (ट्रांसमीशन) एसके वर्मा ने बताया कि यह पुराना था। इसे बदला जा रहा है।
पैनल खराब होने से शहर के न्यायालय, सिविल लाइन, रोडवेज, स्वराज कालोनी आदि के इलाकों सहित बांबेश्वर फीडर और संकट मोचन फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। एसडीओ का कहना था कि शाम 3 बजे तक पैनल बदल जाएगा। दोपहर बाद तेज बारिश और आंधी से यह काम शाम 6 बजे खत्म हो पाया। उधर, पैनल बदलने के बाद भी इन इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अशोक लाट के पास आंधी में पोल गिर जाने से आपूर्ति शाम तक बंद रही।
विज्ञापन
दिनभर बिजली गुल रहने से जल संस्थान के ट्यूबवेल नहीं चल पाए। जेल रोड, सिविल लाइन और इंदिरा नगर में स्थित पानी की टंकियां (ओवरहेड टैंक) नहीं भर पाए। जल संस्थान अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टंकी न भर पाने से सोमवार को सिविल लाइन और कटरा जोन से जुड़े इलाकों स्वराज कालोनी, सिविल लाइन, आवास विकास, इंदिरा नगर, बिजली खेड़ा, कटरा, क्योटरा, मुक्तिधाम मार्ग, कंचन पुरवा, नोनिया मोहाल, बाकरगंज, छावनी आदि मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।