फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power crisis, raged lawyers

वकीलों ने बताया बिजली का हाल

Mon, 10 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power crisis, raged lawyers

बबेरू कसबा समेत तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली संकट के विरोध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। तीन दिन में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रहलाद सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि छह माह से पूरे तहसील के गांव बिजली कटौती से परेशान हैं। कसबे में लो-वोल्टेज से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में समूह पेयजल योजनाएं बिना बिजली के फ्लाप साबित हो रही हैं। ट्यूबवेल न चल पाने से खरीफ की फसल सूख रही है। वकीलों ने तीन दिन के अंदर सुधार न होने पर 14 अगस्त को मुख्य चौराहे पर धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सैकड़ों अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। अभियंताओं को लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता शिव कुमार सिंह, भूपत पटेल, मैकूलाल प्रजापति, रामखिलावन प्रजापति, रमेंद्र सिंह, गया प्रसाद यादव, रामशरण प्रजापति, दुर्जन प्रसाद आदि शामिल रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed