{"_id":"66fd95a2e1a82a34c50c9684","slug":"police-took-affidavit-and-then-wrote-molestation-report-banda-news-c-212-1-sknp1006-116394-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस ने लिया शपथ पत्र तब लिखी छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस ने लिया शपथ पत्र तब लिखी छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने गई महिला से पुलिस ने घटना के सच होने का शपथ पत्र मांगा। महिला ने शपथ पत्र प्रस्तुत किया तब उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ 20 अगस्त को गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी।
महिला ने उसी समय डायल-112 को फोन किया। पुलिस आने पर रात भर उसे थाने में बैठाए रखा। बाद में उसके पति का चालान कर दिया। उसने एसपी से गुहार लगाई तो पुलिस ने शपथ पत्र मांगा।
शपथ पत्र देने के डेढ़ माह बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि घटना आपसी मारपीट की थी। महिला छेड़छाड़ में दर्ज कराना चाह रही थी। जब शपथ पत्र लेकर आई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। (संवाद)