फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police should do regular foot patrolling: DIG

पुलिस नियमित पैदल गश्त करे : डीआईजी

Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police should do regular foot patrolling: DIG
बांदा। जनपद में ताबड़तोड़ हुईं लूट की घटनाओं व बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए डीआईजी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने निरंतर पैदल गश्त और जनसुनवाई पर जोर दिया। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ थानावार माह भर में हुए अपराधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार की रात डीआईजी चित्रकूटधाम ने बैठक की। क्षेत्रा धिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर, ईनामी टॉप टेन अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। अपने-अपने कार्यालयों और थानों पर प्रभावी जनसुनवाई करें।
विज्ञापन

रियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द निस्तारण किया जाए। अपराध की रोकथाम में पैदल गश्त की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। एंटी रोमियो स्क्वायड तथा मिशन शक्ति मोबाइल टीम को लगातार स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजारों में चेकिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed