फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,SDM,ARTO,truck,DM

ओवरलोड ट्रैक्टरों से गांव की सड़कें ध्वस्त

Thu, 04 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
police,SDM,ARTO,truck,DM
मटौंध। अवैध रूप से गिट्टी ढुलाई में लगे ओवरलोड ट्रैक्टरों से गांव के खड़ंजा और आरसीसी मार्ग धराशायी हो रहे हैं। उधर, खनिज विभाग की ओर से ड्यूटी में लगाए गए पूर्व सैनिक भी वसूली में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह का आरोप लगाते हुए बताया कि खनिज विभाग की ओर से मटौंध खड्डी तिगैला में 9 सदस्यीय टीम लगाई गई है। तीन-तीन पूर्व सैनिकों की ये टोलियां जखौरा अंडरपास के पास 200 से 1000 रुपये प्रति ट्रैक्टर लेकर वसूली करते हैं। रुपये न देने पर आगे नहीं जाने देते। दर्जनों ट्रैक्टर आलम देवी मार्ग व पेरिया मंदिर मार्ग से शहीद मार्ग से शहीद गेट से नेशनल हाईवे में निकलते हैं। इससे शहीद पार्क मार्ग ध्वस्त हो चुका है। छोटे शुक्ला के दरवाजे पर नाली और चबूतरा ध्वस्त हो गया है। अध्यक्ष का कहना है कि कस्बे के अंदर किलवा गढ़ के पास शहीद मार्ग में ट्रैक्टरों से वसूली का नजारा देखा जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
खेतों से बालू निकालने का आरोप
बांदा। अतर्रा के महुटा गांव निवासी दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी को दी अर्जी में दबंगों पर खेतों से जबरन बालू निकालने का आरोप लगाया है। बताया कि मना करने पर दबंग मारपीट पर आमादा हो जाते है। एसडीएम से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जांच व कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed