फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police lashed sticks on farmers who came to collect urea

यूरिया लेने आई किसानों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police lashed sticks on farmers who came to collect urea
Police lashed sticks on farmers who came to collect urea - फोटो : BANDA
बबेरू/कमासिन (बांदा)। नारायणपुर सहकारी समिति पर जरूरत के अनुसार खाद न मिलने पर किसानों के हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां भांज दीं। लाठीचार्ज और भगदड़ में दो वृद्ध किसान घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक की इंस्पेक्टर से नोकझोंक हो गई। बाद में पूर्व विधायक की मौजूदगी में किसानों को एक-एक बोरी यूरिया बंटवाई गई। ज्यादातर किसान बिना खाद के ही लौटे।
विज्ञापन

कमासिन ब्लाक के लोहरा गांव में नारायणपुर सहकारी समिति की खाद सोमवार को इस्लाम नगर लोहरा में बंट रही थी। कोहरे और ठंड के बावजूद खाद लेने के लिए बड़ी तादाद में किसान तड़के ही लाइन लगा गए थे। समिति खुलने पर सिर्फ एक-एक बोरी खाद वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर समिति कर्मियों ने पुलिस बुला ली। हंगामा कर रहे किसानों को काबू करने के लिए डंडे चलाने शुरू कर दिए। इससे किसानों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के डंडे से लोहरा गांव निवासी वृद्ध किसान कामता (50) पुत्र छुटाई घायल हो गया। उसके पैर में बड़ा घाव हो गया और खून की धारा फूट पड़ी। घोषण गांव निवासी किसान राम सिंह का सिर फूट गया। इस पर किसानों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी मिलने पर सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित किसानों ने उन्हें पूरी घटना बताई। पूर्व विधायक ने सहकारी समिति सचिव और थाना इंसपेक्टर को जमकर फटकारा। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि रविवार को यहां 500 बोरी खाद आई थी। जिसमें 250 बोरी रात में ही गायब हो गई। सुबह भारी तादाद में इकट्ठा हुए किसानों को सिर्फ एक-एक बोरी खाद दी जा रही थी। इसी पर किसानों का धैर्य टूट गया। पूर्व विधायक का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया। एक-एक बोरी खाद वितरण के बाद किसान शांत हुए। तमाम किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा।

उधर, कमासिन थाना इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया ने किसानों पर लाठीचार्ज को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि किसान सड़क जाम किए हुए थे। उन्हें हटाने के दौरान सिर्फ झड़प हुई है। लाठीचार्ज नहीं किया गया। पुलिस ने लाइन लगवाकर किसानों को खाद बंटवाई।

Police lashed sticks on farmers who came to collect urea

Police lashed sticks on farmers who came to collect urea- फोटो : BANDA

Police lashed sticks on farmers who came to collect urea

Police lashed sticks on farmers who came to collect urea- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed