{"_id":"5e0102c78ebc3e87e618b8b4","slug":"police-hooters-and-flag-marches-on-the-streets-banda-news-knp5340293189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर पुलिस के हूटर और फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर पुलिस के हूटर और फ्लैग मार्च
विज्ञापन
मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में प्रबंधक, शिक्षक व छात्रों के साथ बातचीत करते एसपी गणेश प्रसाद साहा
- फोटो : BANDA
बांदा। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध को लेकर पैदा हुए माहौल पर प्रशासन और पुलिस लगातार सक्रिय हैं। शासन और गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों पर दिन-रात पुलिस गश्त और फ्लैग मार्च चल रहा है। सोमवार को लगातार चौथे दिन भी मंडल मुख्यालय बांदा शहर में स्थानीय के साथ कई थानों की पुलिस तैनात रही। मिश्रित आबादी और खासकर मुस्लिम इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। शहर कोतवाली में अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की।
शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश के अन्य शहरों में हुए बवाल पर पूरे प्रदेश में पुलिस की गश्त और चौकसी तेज की गई है। इसी के तहत यहां भी रोजाना डीआईजी और एसपी से लेकर समूचा पुलिस फोर्स सड़कों पर घूम रहा है। जनपद के आधा दर्जन से ज्यादा थानों के प्रभारी अपने फोर्स के साथ मुख्यालय में ही डेरा डाले हैं। विशेषकर मर्दन नाका, खाईंपार पुलिस चौकियों में रात-दिन अतिरिक्त फोर्स रखी जा रही है।
बलखंडी नाका, कालवनगंज, अलीगंज पुलिस चौकियों में भी आरक्षित पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा खुद देर रात तक चौकियों में बैठ कर या शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हैं। हालांकि शहर में किसी तरह का कोई विपरीत माहौल जैसा नहीं है। फिर भी शासन से मिले निर्देशों पर एहतियाती उपाय के तौर पर चौकसी बरती जा रही है। शहर में दिन-रात कई बार पुलिस के जत्थे गश्त कर रहे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर रखे है। अलीगंज पुलिस चौकी में सोशल मीडिया सर्विलांस सेंटर दिन-रात चालू है। व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज भेजने वालों की सूची तैयार की जा रही है। मीडिया सेल के संतोष कुमार सहित महिला पुलिस कर्मी यहां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल और सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को शहर कोतवाली में विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों व नगर पालिका सदस्यों आदि के साथ बैठक कर उन्हें नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के बारे में जानकारियां दीं। इसे लेकर पैदा की जा रही भ्रांतियां भी दूर कीं। अफवाहों से सावधान रहने को कहा। सवालों के जवाब दिए। एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली, मोहर्रम कमेटी के अब्दुल वहीद, राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, हाजी फखरुद्दीन, डा. अब्दुल वहीद, विहिप अध्यक्ष बेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन इंसपेक्टर दिनेश सिंह ने किया।
हथौरा मदरसा के छात्रों से रूबरू हुए एसपी
बांदा। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सोमवार को दोपहर मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा पहुंचे। मदरसा संचालक मौलाना कारी हबीब अहमद से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने मदरसे के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में मौजूद तलबा (छात्रों) से सीधे बातचीत की। उन्हें नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के बारे में जानकारी दी। कहा कि इन्हें लेकर किसी गलतफहमी का शिकार न हों। न ही किसी के बहकावे में आएं। मिलजुलकर और शांतिपूर्वक रहने की विरासत को बरकरार रखें।
अफवाहें फैलाने वाले और कानून को हाथ में लेने वालों के बारे में फौरन पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने मदरसे की व्यवस्थाओं और शांतिपूर्ण माहौल को सराहा। छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए। पुलिस अधीक्षक किशनगंज (बिहार) के हैं। मदरसे में कई तलबा भी वहां के हैं। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर ये छात्र काफी खुश हुए। पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाया। तलबा और संचालकों से कहा कि कोई भी खास बात या आशंका हो तो तुरंत पुलिस को और उन्हें सूचित करें। एसपी ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। मौलाना अनीस अहमद सहित मदरसे के अन्य उस्ताद (शिक्षक) आदि उपस्थित रहे।