फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police havoc condemned

पुलिसिया कहर की निंदा

Thu, 28 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police havoc condemned

बांदा। किसानों पर पुलिसियों कार्रवाई की हर तरफ

विज्ञापन
निंदा हो रही है। अधिवक्ता संघ और भाजपा समेत कई संगठनों ने ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एडीएम डीएस पांडेय को सौंपा। किसानों पर पुलिसिया कार्रवाई को अंग्रेजों की तानाशाही जैसा बताया।

जांच कराकर दोषी अफसरों और पुलिस कर्मियों को निलंबित व दंडित करने, घायल किसानों को एक-एक लाख की मदद, लूट की रिपोर्ट आदि की मांग की।

जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, बाल मुकुंद शुक्ल, प्रभाकर अवस्थी, जगराम सिंह, संतोष गुप्त, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर परिहार, पंकज रैकवार, आशुतोष मिश्र, नरेंद्र सिंह नन्ना भी शामिल रहे।

जिला बार एसोसिएशन में मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रशासन ने पुलिस के जरिये किसानों का दमन किया है। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

संघ ने किसानों पर छापे के दौरान नजदीक में स्थित संकट मोचन मंदिर का लाउड स्पीकर उठा ले जाने और मंदिर की पवित्रता नष्ट करने पर कड़ा विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। किसानों को मदद देने की भी मांग की। महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने मंडलायुक्त को यह पत्र भेजा है।

भारतीय किसान सेना के नेताओं ने प्रशासन और पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। अस्पताल जाकर घायल किसानों से मुलाकात की। कहा कि इस घटना से जलिया वाला बाग कांड की याद ताजा हो गई।

महिलाओं को भी नहीं बख्शा। चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटना हुई तो किसान सेना जबरदस्त आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, बांदा जिलाध्यक्ष ब्रजगोपाल पाठक, हमीरपुर जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, मंडल प्रवक्ता बुद्धराज सिंह, रमाकांत तिवारी, रवि करन वाजपेई, जगरूप मिश्र, हरनाम वाजपेई, विष्णुचरण पांडेय भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed