{"_id":"610ec8728ebc3e6fc05b0239","slug":"police-hands-empty-in-girl-s-murder-case-banda-news-knp644929322","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शौच को निकली युवती की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अलबत्ता खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान नहीं मिले।
शहर के जरैली कोठी निवासी शाकिर उर्फ बच्ची की पत्नी सफीउन निशा (35) का शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन के नजदीक चांदमारी के पास पानी भरे गड्ढे में अधजला शव मिला था। वह बृहस्पतिवार की शाम घर से शौच के लिए निकली थी। फिर घर नहीं लौटी। पति ने गला घोंटकर हत्या करने और शव जलाने की आशंका जताई थी।
पुलिस ने भी निरीक्षण के बाद हत्या मानते हुए तफ्तीश शुरू कर दी। घटना को दो दिन बीत गए और पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी समेत कोतवाली नगर इंसपेक्टर और सिविल लाइन व कालूकुआं पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक-एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी है। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। गला घोटने का जिक्र भी नहीं है। फिर भी गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।