फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,FIR,father,shop,man

फंदे पर लटका मिला आईटीआई प्रशिक्षार्थी

Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,father,shop,man
अतर्रा। आईटीआई प्रशिक्षार्थी फांसी के फंदे पर झूल गया। मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पिता के मुताबिक, कोरोना काल में सब्जी व्यापार प्रभावित होने से परेशान था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सब्जी व्यापारी प्रेमबाबू रैकवार के पुत्र रवि रैकवार (25) ने सोमवार की रात कमरे में सीलिंग हुक में साफी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का कहना है कि मृतक अविवाहित था। चार बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। फुटपाथ पर सब्जी बेचकर बेटे को पढ़ा रहा था। वह शिवरामपुर (चित्रकूट) से आईटीआई कर रहा था। कोरोना संक्रमण काल में व्यापार चौपट चल रहा है। इसी से वह कुछ परेशान था। बहन की शादी को पैसों की व्यवस्था के लिए चिंतित था।
विज्ञापन

---
अकेले रह रही महिला का शव मिला
अतर्रा। घर में अकेले रह रही महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक शव दो दिन पुराना है। मृत्यु का कारण बीमारी बताया गया। उसके पति का दस साल पहले निधन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक नगर में घर में अकेली रह रही प्रेमा (50) का शव मिला। नगर पालिका सदस्य उमा ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और घर को सैनिटाइज कराया। पालिका सदस्य उमा ने बताया कि मृतका मूलरूप से खम्हौरा गांव की है। उसकी इकलौती बेटी सपना गाजियाबाद में रहती है। कुछ दिनों से वह यहां तिलक नगर स्थित आवास में रहने लगी थी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

---------
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
चिल्ला। अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी रज्जन निषाद (16) पुत्र मुरलीधर सोमवार की रात करीब 8 बजे साइकिल से दवा लेने चिल्ला जा रहा था। सादी मदनपुर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 302(ए), 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed