{"_id":"60490b0b8ebc3e59100852b1","slug":"police-driver-acmo-highway-cm-banda-banda-news-knp6168387156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटने से 12 मजदूर घाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली पलटने से 12 मजदूर घाय
विज्ञापन
अतर्रा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में ड्यूटी पर बांदा जा रहे एसीएमओ डॉ.वीके श्रीवास्तव (49) बुधवार को सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। नेशनल हाईवे पर खुरहंड गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पुलिस और राहगीरों ने गाड़ी में फंसे एसीएमओ और उनके ड्राइवर को कांच तोड़कर निकाला। उन्हें एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
--------
फोटो-10बीएनडीपी-10 : ट्राली दुर्घटना में घायल महिला का अतर्रा सीएचसी में चल रहा इलाज।
---
ट्रॉली पलटने से 12 मजदूर घायल
भंडारा में खाना बनाने जा रहे थे मजदूर
ओवरटेक करते ट्रॉली खंती में गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। भंडारे में खाना बनाने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। उस पर सवार करीब 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें पांच महिलाएं हैं। गंभीर रूप से जख्मी चार महिला व एक पुरुष को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गंगेही तालाब निवासी हलवाई तेंदू (39) बुधवार को फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अपना दल नेता के घर आयोजित भंडारे में खाना तैयार कराने के लिए कारीगरों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा रहा था। अतर्रा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पलटकर खंती में गिर गया। उस पर सवार हलवाई तेंदू सहित सियापति (40) पत्नी विष्णु, गोमती (35) पत्नी रामनारायण, शकुंतला (35) पत्नी नत्थू, सुनीता (45) पत्नी गोविंदा, रामलली (38) पत्नी रामशरण, सुमेरा (60) पुत्र बैजू प्रजापति व खुजिया समेत 7 अन्य घायल हो गए। सभी को पुलिस ने इन्हें एबुंलेंस से सीएचसी भेजा। हालत नाजुक होने पर सियापति, शकुंतला, खुजिया और सहदेव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
----------
इनसेट
-------------
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, 4 घायल
नरैनी। अतर्रा से नरैनी आ रहा सवारियों से भरा टेंपो सराय जदीद गांव के पास मुख्य मार्ग में पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे कार सवार ओरन के वजीर अली ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। घायल ददुवा (60) पुत्र भउआ (बजरंगपुर, फतेहगंज) अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा। अशफाक (25), ख्वाजिया (35) निवासी हड़हा को जिला अस्पताल रेफर किया। इकबाल (55) को छुट्टी दे दी गई।