{"_id":"60df47ab8ebc3e3bb07efe12","slug":"police-disclosed-thefts-in-two-houses-banda-news-knp6378838184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो घरों में हुईं चोरियों का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो घरों में हुईं चोरियों का किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में दो अलग-अलग स्थानों में हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। लोकदल नेता के पुत्र के घर हुई लाखों की चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दूसरी चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर आदि बरामद किए हैं।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत खाईंपार चौकी प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि एक जुलाई की शाम चेकिंग के दौरान जिला परिषद से गोलू खां (कंचन पुरवा), सानू व आमिर उर्फ रानून (मर्दन नाका) को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर और एलसीडी टीवी व तीन हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में चोरों ने बताया कि पिछले माह आठ जून को लाला भइया अखाड़ा निवासी निहाल के घर से सामान चुराया था।
दो आरोपी बब्लू और मोहसिन खां भाग निकले। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चेकिंग के दौरान नोनिया मोहाल निवासी अमित सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने 15 जून की रात कटरा में लवकुश पटेल के घर हुई चोरी की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए। आरोपी को जेल भेज दिया गया। चेकिंग में कांस्टेबल अशोक कुमार, नीलेश व अतुल राठौर भी शामिल रहे।