फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police deployed for security of Aman's house

अमन के घर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police deployed for security of Aman's house
बांदा। भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के किशोर उम्र पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर गरमाई राजनीति और भाजपा में अंदरूनी चल रही खींचतान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा विधायकों और अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है। उनकी मांग पर तत्काल प्रभाव से घर में दो पुलिस कर्मी तैनात करा दिए हैं। विरासत का शस्त्र लाइसेंस भी दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की मौत को पुलिस जहां नदी में डूबने का हादसा बता रही है वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन पुलिस पर दबाव के चलते हत्यारों पर हाथ न डालने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेताओं में भी अंदरूनी पाला ख्ंिाचा हुआ है। गरमाई राजनीति के बीच बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने इस घटना की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मीडिया और सोशल मीडिया में अमन हत्याकांड को लेकर चल रही खबरों से भाजपा पर भी दबाव है। शायद इसी के मद्देनजर बुधवार को यहां आए प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी भी मृतक अमन के घर पहुंचे। उनके साथ विधायक राजकरन कबीर और चंद्रपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, विवेकानंद गुप्त, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश नाथ दीक्षित आदि भाजपा नेता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री और भाजपा नेताओं ने मृतक अमन के पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी से बात की। उनसे पूछा कि क्या चाहतें हैं? माता-पिता ने कहा-न्यायपूर्ण जांच। मंत्री और भाजपा नेताओं ने कहा-ऐसा ही होगा। एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
अमन के माता-पिता ने मिल रहीं धमकियों का जिक्र किया। इस पर राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से बात कर दो पुलिस कर्मी उनके घर सुरक्षा में तैनात करा दिए। अमन के पिता संजय त्रिपाठी ने अपने पिता का शस्त्र लाइसेंस विरासत में उसे ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। राज्यमंत्री और विधायक आदि ने इसका भी भरोसा दिया।

अमन हत्याकांड की एसआईटी द्वारा की जा रही जांच के बारे में रोजाना मीडिया के जरिए जानकारी दी जाएगी। दोषी अभियुक्तों को किसी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। यह बात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गुरुवार को भाजपा नेताओं से कही। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान और विजय बहादुर सिंह परिहार अमन मामले में एसपी से मिलने गए थ। वहां अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed