फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police blamed for husband's suicide

पति की आत्महत्या का ठीकरा गिरवां पुलिस पर फोड़ा

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police blamed for husband's suicide
बांदा। विंध्यवासिनी खत्री पहाड़ मंदिर में पूजा सामग्री विक्रेता की आत्महत्या मामले में पत्नी ने इसका ठीकरा गिरवां थाना पुलिस पर फोड़ा है। तहरीर देकर कहा है कि 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले मंदिर के दो युवकों पर कार्रवाई न होने से आत्मग्लानि में उसके पति शीतल ने आत्महत्या की है। उधर, थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महिला ने रविवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि 14 अप्रैल को शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपने भाई के साथ खत्री पहाड़ मंदिर दर्शन को गई थी। वहां पुजारी शिवम और कुबेर ने छेड़छाड़ की। बेटी ने घर आकर बताया। इस पर पति ने दोनों युवकों को पकड़कर खत्री पहाड़ चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आत्मग्लानि पति ने 15 अप्रैल की आधी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा कि वह दो दिन से खाना भी नहीं खा रहे थे।
विज्ञापन

उधर, थाना इंसपेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक का मंदिर के ही दूसरे पक्ष से विवाद था। उसकी शिकायत पर मंदिर प्रबंधक ने दोनों आरोपियों को मंदिर से हटा भी दिया था। बताया कि पति की आत्महत्या के बाद पत्नी द्वारा दी गई पहली तहरीर में कहा गया था कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है। अब दूसरी तहरीर में यह आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed