{"_id":"5ffde3b28ebc3e340557c4b1","slug":"police-banda-news-knp60558963","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने डाकू गौरी गैंग को खत्म करने की संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने डाकू गौरी गैंग को खत्म करने की संभाली कमान
विज्ञापन
दस्यु दल की तलाश में पाठा क्षेत्र के जंगल में कांबिंग करते आईजी के.सत्यनारायणा।
- फोटो : BANDA
बांदा। ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आते देख चित्रकूटधाम मंडल के पाठा क्षेत्र के एक लाख के इनामी डकैत गौरी यादव (गैंग लीडर डी-13) के तेजी से सिर उठाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उसकी ताजी घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने खुद डाकू गैंग के सफाए के लिए कमर कसने से जहां पुलिस का मनोबल और बढ़ गया है, वहीं डाकू गैंग में खलबली भी मच गई है। सोमवार को आईजी ने डाकू गैंग की नाकेबंदी भी कराई, पर गौरी यादव और उसके गैंग के सदस्य नहीं फंसे।
आईजी ने दस्यु सरगना गौरी यादव पर इनाम की राशि बढ़ाने के साथ ही उसकी चल व अचल संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई के लिए भी शासन से सिफारिश की है। दस्यु सरगना गौरी यादव की मां रज्जो देवी निवर्तमान प्रधान है। माना जा रहा कि अगले माह प्रस्तावित पंचायत चुनाव में गौरी यादव मां की ताजपोशी फिर ग्राम प्रधान पद पर कराने को बेताब है, इसलिए उसने अचानक इस क्षेत्र में घटनाएं अंजाम देना शुरू किया है। तीन जनवरी को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी वन में बन रहे सरकारी चेकडैम पर धावा बोलकर मेठ के साथ मारपीट की और तीन लाख रुपये की रंगदारी दिए बिना निर्माण न कराने का हुक्म दिया था। इस पर गौरी के विरुद्ध डकैती एक्ट सहित कई धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईजी के. सत्यनारायणा ने गौरी पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को खुद कारबाइन राइफल से लैस होकर पुलिस टीम के साथ गौरी यादव के प्रभाव वाले पाठा के जंगलों में कांबिंग की।
आईजी संग डाकू गौरी यादव की तलाश में निकली पुलिस ने महुई, बल्देव का पुरवा, कोल्हुवा माफी, खम्हरिया आदि गांवों के प्रधानों से गैंग के बारे में पूछताछ की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत गौरी की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पंचायत चुनाव में गौरी यादव अपनी मां रज्जो देवी तथा अन्य रिश्तेदारों को चुनाव लड़वाकर दहशत का माहौल पैदा करके जितवाना चाहता है। गौरी के मां के सहयोगी राजा और नत्थू के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इंसेट---
गौरी पर दर्ज हैं 45 आपराधिक केस
अंतरजनपदीय गैंग-13 के सरगना गौरी यादव उर्फ उदयभान पुत्र बाबूलाल यादव बहिल पुरवा (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के बिल्हरी गांव का रहने वाला है। उस पर 45 आपराधिक केस दर्ज हैं।
इंसेट---
ददरी माफी में पुलिस चौकी खोली गई
दस्यु सरगना गौरी यादव के क्षेत्र में बहिल पुरवा थानांतर्गत ददरी माफी गांव में पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। आईजी के. सत्यनारायणा ने बताया कि चौकी में ऑटोमेटिक शस्त्र, नाइट विजन, ग्रेनेड, बुलेट प्रूफ जैकेट और एंटी डकैती के अन्य उपकरण मुहैया कराए गए हैं। बहिलपुरवा, मारकुंडी, मानिकपुर, भरतकूप थाना क्षेत्रों में चल रहे सरकारी कार्यों की जानकारी लेकर वहां सुरक्षा के इंतजाम कराए जा रहे हैं। डकैतों के विरुद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।