फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police

हाईवे पर ट्रक टकराए, फतेहपुर के चालक की मौत

Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
police
police - फोटो : BANDA
तिंदवारी। घने कोहरे के चलते बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में मंगलवार की सुबह एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर क्षतिग्रस्त ट्रक में घायल होकर फंस गए। ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद निकालकर पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव के पास मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे बालू लेकर बांदा से जा रहा ट्रक सामने से फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक पूरन (31) पुत्र सोहनलाल की वहीं मौत हो गई। पूरन फतेहपुर जनपद के सेमरी गांव का रहने वाला था। उसके क्लीनर को भी चोटें आईं। उधर, दूसरे ट्रक का चालक रोहित यादव पुत्र हरिश्चंद्र स्टेयरिंग में फंस गया, जबकि ट्रक का खलासी मिंकू पुत्र रामपुजा गिर भी क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसा रहा। यह दोनों बस्ती जनपद के रमवापुर के बताए गए हैं।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों ने पुलिस को जानकारी दी। यूपी-112 और थाना पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद क्रेन से फंसे ट्रकों को अलग कर चालक के शव और दोनों घायलों को निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान लगभग तीन घंटे हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृत चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed