{"_id":"5fce6c4b8ebc3ecf6611e3da","slug":"pole-rammed-by-jcb-while-plotting-banda-news-knp59858660","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाटिंग कर रही जेसीबी से खंभा धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाटिंग कर रही जेसीबी से खंभा धराशाई
विज्ञापन
टूटा पड़ा बिजली का खंभा।
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के नजदीक मुक्तिधाम राजघाट रोड पर प्लाटिंग कर रहे लोगों ने जेसीबी से बिजली का आरसीसी खंभा धराशाई कर दिया। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, उप खंड अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पीली कोठी स्थित सब स्टेशन के उप खंड अधिकारी शत्रुघ्न चौहान ने खुद कोतवाली जाकर तहरीर दी। इसमें कहा कि रविवार को शाम करीब पौने 7 बजे भूरागढ़ फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आ गया। लाइनमैन अन्नू सहित गोड़ी बाबा गांव के लोगों ने बताया कि यहां प्लाटिंग कर रहे लोगों ने जेसीबी से जानबूझकर खंभा तोड़ा है।
इससे कहला, गोड़ीबाबा, हटेटी पुरवा, बलुवा डेरा आदि की बिजली ठप हो गई। भूरागढ़ फीडर भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। उप खंड अधिकारी ने तहरीर में कहा कि निजी स्वार्थ के लिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर नुकसान की भरपाई कराई जाए। उप खंड अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह वह खुद तहरीर देने कोतवाली गए थे। तहरीर ले ली गई है। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक नगर को भी इस बारे में सूचना दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।