फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   poem recite in mushaira

जख्म पे जख्म लगे फिर भी न भूला सजदा...

Tue, 10 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 10 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
poem recite in mushaira
बांदा। मोहर्रम माह में शहीदाने कर्बला की याद में जलसे और मुशायरों का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात सेढू तलैया स्थित मदरसा मखदूमे रब्बानी में तरही मुशायरे में शायरों ने कर्बला और शोहदा को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन


सैय्यद असर रब्बानी की नात से शुरुआत हुई। सईद वारसी ने शेर पढ़ा- जख्म पे जख्म लगे फिर भी न भूला सजदा, मेरे शब्बीर का कितना है ये आला सजदा। मुशायरे का संचालन कर रहे इलाहाबाद से आए शायर जीशान ने शेर कहा- बोसा गाहे शहे कौनैन तेरे सामने है, ले ले पेशानिए शब्बीर का बोसा सजदा।
विज्ञापन


मास्टर नवाब असर का शेर था- इब्ने हैदर का जमाने है छाया सजदा, हूरो गिल्मा ने भी आंखों से लगाया सजदा। महोबा से आए बुुजुर्ग शायर कामिल ने कलाम पढ़ा- वो एक सजदा जो कौनैन के सजदों पे था भारी, उसी को आज तक हम सजदए शब्बीर कहते हैं। दर्द बांदवी ने पढ़ा- तीन खींचा गया और दर्द का एहसास नहीं, भूल सकती नहीं दुनिया वो अली का सजदा। शायर नजरे आलम ने सुनाया- इक तरफ सारे जमाने की इबादत रख दो, इक तरफ करबोबला का वो अकेला सजदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशायरे में शरीफ बांदवी, सैय्यद गौहर रब्बानी, सरवर रब्बानी, निश्तर बांदवी ने भी शेर पढ़े। मुशायरे मेें हसन सिद्दीकी, मेराज मसूदी, अकील मियां, आबिद मियां, वाजिद रब्बानी, महमूद,  नइयर रब्बानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed