फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poem of poems in the tribute to Atal

अटल को श्रद्धांजलि में कविताओं की बयार

Sun, 02 Sep 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 02 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Poem of poems in the tribute to Atal
कवियों को अटल बिहारी वाजपेयी का श्रद्धांजलिपत्र सौंपते मेजबान रमेश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भव्य आयोजन के बीच कविताओं से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री भी शरीक हुए। श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का लुत्फ श्रोताओं ने लिया।  

विज्ञापन


शनिवार देर रात रामलीला ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसके मेजबान/आयोजक राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य और नेशनल मीडिया क्लक संस्थापक रमेश अवस्थी थे। मंच पर रखे अटल जी के चित्र पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डा.महेंद्र सिंह सहित विधायक प्रकाश द्विवेदी, बृजेश प्रजापति, आरके सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, महिला मोर्चा नेता रंजना उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह आदि ने चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद कवि सम्मेलन शुरू हुआ।
विज्ञापन


मेजबान रमेश अवस्थी ने कवियों को भारतरत्न रहे अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र सौंपा। इस अवसर पर कवि ओम ठाकुर, विष्णु सक्सेना, शिवओम, गौरव चौहान, कविता तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, अमित शर्मा आदि ने अपनी रचनाओं से समां बांध दी। देर रात तक कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जामा मस्जिद व ईदग ुाह मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां, अमित सेठ भोलू, व्यापारी नेता मनोज जैन, भाजपा नेता अजित गुप्ता, कांग्रेस नेता प्रद्युम्न दुबे लालू, भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता, रामराज गुप्ता, रजत सेठ, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, दीपक सिंह गौर, राममिलन तिवारी, छाया सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन पंकज रावत और डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने किया। आयोजक रमेश अवस्थी ने सभी का आभार जताया। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed