{"_id":"4339891dd5626b842bfaec126e8a967c","slug":"players-in-choosing-ritual-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के चयन में रस्म अदायगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के चयन में रस्म अदायगी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अंतर्महाविद्यालयीय हाकी प्रतियोगिता (पुरुष) में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
पंडित जेएन महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में गया प्रसाद महाविद्यालय (भभुवा), बीकेडी (झांसी), बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (कैंपस), रामश्री महाविद्यालय (महोबा), परशुराम महाविद्यालय (झांसी), एकलव्य महाविद्यालय (दुरेड़ी), कृष्ण बल्लभ श्रवण कुमार महाविद्यालय (जालौन), जिला परिषद कृषि महाविद्यालय (बांदा) व मेजबान कालेज के हाकी खिलाड़ी शामिल हुए। किसी भी महाविद्यालय की पूरी टीम न होने से ट्रायल के आधार पर विश्वविद्यालय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों मेें जेएन कालेज के कुलदीप कुमार, मिथलेश यादव, अनुरुद्ध कुमार, दीपेंद्र कुमार सिंह, बिनेंद्र कुमार, परशुराम महाविद्यालय (झांसी) के प्रिंस, विश्वविद्यालय (कैंपस) के अरविंद, सचिन वर्मा, हर्षित कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह गौतम, बीकेडी (झांसी) के सुनील कुशवाहा, गया प्रसाद महाविद्यालय के रावेंद्र कुमार, एकलव्य महाविद्यालय के रईस अहमद व ललित यादव, जिला परिषद कृषि महाविद्यालय के तौफीक उल्ला व राजादेवी डिग्री कालेज के संजय साहू शामिल हैं। चयन समिति ने खिलाडिय़ों के नाम घोषित किए। संयोजक डॉ. एसके सिंह, प्रभारी सचिव शारीरिक शिक्षा डॉ.मनोज कुमार अस्थाना, पर्यवेक्षक डॉ.अजय कुमार तिवारी (झांसी), डॉ.अभिषेक द्विवेदी, प्रो.एमपी सिंह, डॉ.संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन