{"_id":"62bc8cdd77fcfe1364730467","slug":"plants-will-welcome-guests-in-villages-banda-news-knp704975810","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के गांव में मेहमानों का स्वागत करेंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के गांव में मेहमानों का स्वागत करेंगे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल के सभी गांवों को हराभरा और स्वच्छ बनाने के लिए पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण होना है। इससे पहले प्रधानों को गांव के प्रवेश मार्ग को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश मार्ग पर दोनों तरफ 15-15 फीट की दूरी पर एक ही प्रजाति आठ से 10 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए जाएंगे। गांव की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही ये पौधे मेहमानों का स्वागत करेंगे।
इसके लिए कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। प्रधानों को आबादी से पहले 50 मीटर और पीछे 200 मीटर तक रास्ते ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई प्रधान अधिक पौधे लगाना चाहता है तो वह पांच जुलाई को होने वाले पौधरोपण से पहले रास्ते की मरम्मत का काम पूरा करके सोशल मीडिया के ग्रुप में रिपोर्ट भेज दे।
जिलाधिकारियों को आठ से 10 फीट तक की ऊंचाई के पौधे मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ये पौधे वन विभाग की ओर से प्रधानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी पौधे एक ही प्रजाति के होंगे और समान दूरी पर लगेंगे।