{"_id":"6675d0c76f75dd6e670a8b04","slug":"pickup-overturned-in-a-ditch-cloth-merchant-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-112110-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिकअप खाई में पलटी, कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिकअप खाई में पलटी, कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
बबेरू। चालक की सीट के बगल में बैठे यात्री को झपकी आ गई। इससे उसका हाथ स्टीयरिंग में लग गया और स्टीयरिंग घूम गई। इस कारण पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी शिवाकांत (30) कमासिन में रहता था। ससुर के साथ बबेरू में कपड़े की दुकान किए था। शुक्रवार की दोपहर कमासिन से बबेरू जाने के लिए पिकअप में सवार हुआ। चित्रकूट के सकरौंहा निवासी संदीप (35) पिकअप चला रहा था। पिकअप में बियावर गांव कस रामबहादुर (45), भतीजा दिलीप (20) व पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी साला जीतेंद्र (15) भी सवार थे। गुरौली-सपहाई गांव के पास जितेंद्र को झपकी आ गई। इससे स्टीयरिंग में हाथ लग गया और स्टीयरिंग घूम गई। इस पर चालक ने संतुलन खो दिया। पिकअप खाई में पलट गई। इससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में शिवाकांत ने दम तोड़ दिया। भाई सूर्यकांत ने बताया कि शिवाकांत के दो बच्चे हैं। पत्नी अर्चना है। शव मोर्चरी में रखाया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।