फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pickup collided with bike, one dead, other seriously injured

Banda News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with bike, one dead, other seriously injured
अतर्रा (बांदा)। रसोई गैस सिलिंडर भराने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को जानवर लादे पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बानबाबा का पुरवा नगनेधी गांव निवासी रामफल ने बताया कि उसके चाचा हरिश्चंद्र (55) अपने पड़ोसी यशवंत (16) के साथ बाइक से शनिवार को सुबह 11 बजे घरेलू गैस सिलिंडर भराने अतर्रा जा रहे थे। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में सेमरिया मिर्दहा गांव के मोड़ पर पीछे से आए जानवर लादे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप खंती में जाकर पलट गया। चालक मौके से भाग निकला। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल यशवंत का इलाज जारी है। भतीजे रामफल के मुताबिक, हरिश्चंद्र मर्मज्ञ राजवैद्य थे। वह गांव और आसपास के क्षेत्रों में इलाज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी चंपा देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। उनके तीन पुत्र एक पुत्री है। हरिश्चंद्र हेलमेट लगाए थे। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed