फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PHC's investigation exposed SDM

एसडीएम की जांच में पीएचसी की बदहाली उजागर

Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
PHC's investigation exposed SDM
बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के चंदवारा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली एसडीएम पैलानी की जांच रिपोर्ट से उजागर हो गई। केंद्र में अव्यवस्थाओं की शिकायत छात्र संघ पूर्व नेता और आम आदमी पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि ने की थी।
विज्ञापन

डीएम को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट पैलानी एसडीएम ने कहा है कि जांच के दौरान स्वीपर राजेंद्र कुमार और एएनएम विनीता की छुट्टी अर्जी मिली, लेकिन किसी अधिकारी से स्वीकृत नहीं थी। दो कर्मियों की अर्जी एक ही हैंडराइटिंग में थी। पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। परिसर में लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब है। नई बिल्डिंग अब तक हैंडओवर नहीं की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बने आवास खाली पड़े है। फार्मासिस्ट 5-6 वर्षों से तैनात है। मेडिकल अफसर की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। वर्ष 2016-17 में यहां तैनात की गईं डॉ. शबीना सीएचसी जसपुरा में संबद्ध हैं। एसडीएम ने पुष्पेंद्र चुनाले आदि द्वारा की शिकायतों को सही व सत्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed