फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People's movement necessary for conservation of forests and natural resources

Banda News: वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जनांदोलन जरूरी

Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
People's movement necessary for conservation of forests and natural resources
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में संचालित वानिकी महाविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई द्वारा विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। बुधवार को कुलपति डा.नरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर शुरुआत की। बताया कि इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस का विषय - वन और स्वास्थ्य निर्धारित किया गया है। सभी को मिलकर वन और पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। मौजूदा समय में वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन

कुलपति ने विश्वविद्यालय और वानिकी महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को भी सराहा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.संजीव कुमार ने कहा कि प्राणी को जीवन में 10 पेड ़ जरूर लगाने चाहिए। पेड़ों से ही आक्सीजन प्राप्त होती है। विभिन्न पर्यावरण लाभ होते हैं। जल चक्र के संतुलन को बनाए रखने, जलवायु, विनियमित में योगदान और जैव विविधता के संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन


गोष्ठी के अलावा पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, राइटिंग और आनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। डा.राजीव उमराव (सह प्राध्यापक) ने सभी का आभार जताया। डा.जीएस पंवार, डा.एसवी द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। शिक्षक डा.योगेश यादव राव समुठाणे ने कविता पेश की। डा.वंदना कुमारी, डा.मुकुल कुमार, डा.अजय कुमार सिंह, डा.भानू प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed