{"_id":"5dadf4598ebc3e93dc480e87","slug":"people-of-up-unprotected-in-yogi-government-banda-news-knp5212133126","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में यूपी की जनता असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में यूपी की जनता असुरक्षित
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देतीं श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा चौहान व अन्य पदाध
- फोटो : BANDA
बांदा। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लखनऊ में कमलेश तिवारी की जघन्य हत्या पर कड़ा रोष जताते हुए इसके आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। कहा है कि प्रदेश में अपराध बेलगाम है। चेतावनी दी है कि इन पर रोक न लगी तो महासभा आंदोलन छेड़ेगी।
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) शोभा चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि योगी सरकार में आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट हो रहे हैं। खराब कानून व्यवस्था से हर वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। लखनऊ में हिंदू महासभा अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या, रायबरेली में आदित्य सिंह की हत्या, मेरठ में मुकेश शर्मा का मर्डर, चित्रकूट में अखिलेश मिश्रा की हत्या आदि मामलों में योगी सरकार और यूपी पुलिस असहाय साबित हो रही है।
ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि योगी सरकार को आदेश दें कि इन हत्याओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाएं। वरना क्षत्रिय महासभा आंदोलन छेड़ेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संरक्षक आशा सिंह सहित कुंवर देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, गौरव सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चुनाले, सुधा सिंह, धनंजय सिंह, ज्ञान सिंह तोमर, युवराज सिंह राजावत, अखिलेश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन के पूर्व इन्हीं मुद्दों पर पत्रकार वार्ता भी की।
विज्ञापन
इनसेट...
ब्राह्मण महासभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव
बांदा। ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर प्रदेश में हो रही ब्राह्मण की हत्याओं पर रोष जताते हुए लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड पर शासन और प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया है। कचहरी परिसर में हुई बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि कमलेश तिवारी के परिजनों की सुरक्षा और उनकी अन्य मांगें शीघ्र पूरी कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, वरना पूरा समाज आंदोलन पर अमादा हो सकता है। जगतराम तिवारी ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं से आक्रोश है। बैठक में नरेंद्र तिवारी, संजीव अवस्थी (महोबा), मनोज शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, राकेश तिवारी, मनोज द्विवेदी, जितेंद्र द्विवेदी, शशांक तिवारी, राहुल तिवारी, अनिल शर्मा, सुशील दीक्षित, राजकुमार पांडेय, मनीष तिवारी, अखिलेश अवस्थी आदि शामिल रहे।