फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pees kametee kee baithak mein bijalee, paanee kee samasyaen uthaeen

पीस कमेटी की बैठक में बिजली, पानी की समस्याएं उठाईं

Tue, 18 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
pees kametee kee baithak mein bijalee, paanee kee samasyaen uthaeen
बांदा। अतर्रा व बिसंडा थाने में मोहर्रम, गणेश चतुर्दशी को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम जेपी यादव और सीओ बबेरू, अतर्रा ने लोगों से समस्याएं पूछीं। लोगों ने बिजली, पानी, स्वच्छता की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

बिसंडा व अतर्रा थाने में एसडीएम जेपी यादव, सीओ बबेरू राजीव प्रताप सिंह, सीओ अतर्रा सियाराम ने बैठक ली। यहां मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई, स्वच्छता, पानी की आपूर्ति संबंधी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने निस्तारण का भरोसा दिया। एकता के साथ सौहार्द पूर्वक कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ पर्वों को सादगी से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा, एसआई सैफ अहमद, एसएसआई अनिल कुमार सिंह, थाना पुलिस के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन बिसंडा गयाचरण निर्मल, चेयरमैन ओरन योगेश द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओरन आनंद कुमार शिवहरे, अकरम खान प्रधान कुर्रही, यूनुस खान प्रधान बछौधां, रमाकांत त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, अयूब खान, रोहित शिवहरे सपा नगर अध्यक्ष ओरन, शगीर खान, रणजीत सिंह, मौलाना फखरुद्दीन, बबलू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतर्रा में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अवधेश, भाजपा सभासद राजेश गुप्ता, हनीफ, साबिर खां, चुन्नू खां आदि मौजूद रहे। तिंदवारी में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। यहां कोविड-19 के नियमों का पालन करने व पर्वों को घर में ही रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा गया। पुलिस स्टॉफ समेत कस्बे व गांवों के नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed