फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pay Commission report raging personnel

वेतन आयोग की रिपोर्ट पर भड़के कर्मी

Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pay Commission report raging personnel

बांदा। केंद्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों ने सातवें

विज्ञापन
वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में काला दिवस मनाया। रेल कर्मियों ने प्रतीकात्मक रेल रोककर विरोध जताया। प्रदर्शन भी किया।

शुक्रवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इसके पूर्व प्रदर्शन किया।

शाखा सचिव श्यामेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट में अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन में अत्यधिक अंतर रखा गया है। यह कर्मचारी विरोधी रिपोर्ट है। उन्होंने न्यूनतम 26 हजार वेतन की मांग की।

कोषाध्यक्ष डीके पांडेय ने आयोग की रिपोर्ट को धोखा बताया। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और काम के घंटे निर्धारित करने की मांग की।

कर्मचारी नेताओं ने वर्तमान महंगाई दर के मुताबिक वेतन निर्धारण पर जोर दिया। प्रदर्शन में अतुल यादव, रविंद्र कुमार, देशराज, आरडी पाल, राजेंद्र यादव, आरसी अनुरागी, राजेंद्र, अभिषेक अग्रहरि, मुरली मनोहर, अजय द्विवेदी, वेद प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, प्रबोध कुमार, बाराती लाल, डीके अवस्थी और रामनारायण निषाद आदि मौजूद रहे।

उधर, नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने भी काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया और प्रदर्शन किया। सचिव केके त्रिपाठी, लाला बहादुर, पुरुषोत्तम नायक, किशोरी लाल, अब्दुल कादिर, अवधेश गुप्ता, राजेश प्रसाद त्रिपाठी शामिल रहे।

आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ने भी काला दिवस मनाया। संरक्षक जीसी उपाध्याय, सचिव अंशुमान पाठक, केपी साहू, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय त्रिपाठी, रवि रंजन, सुनील श्रीवास्तव, छेदीलाल, एमपी शुक्ल, एमपी त्रिपाठी, आरएल चंदेल, वीडी पांडेय, राजीव मिश्र, हजारीलाल और एसबी यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी, हिमांशु पांडेय, बीएस कटियार, बाबूराम मिश्रा, राजेश निगम, रति अहिरवार, सुखलाल, नाथूराम, रामऔतार, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। रमाकांत गर्ग, रामबाबू चंदेल, आसिफ अली, ज्ञान, राजेश सिंह, सुखराम गुप्ता, अशोक, सुनील, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed