फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patients got bread and children got milk

मिल गई मरीजों को रोटी और बच्चों को दूध

Tue, 21 Jun 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Patients got bread and children got milk
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को रोटी और बच्चों को दूध बांटा गया। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 60-70 मरीज भर्ती रहते हैं। इन्हें सुबह-शाम मुफ्त भोजन देने की व्यवस्था है, लेकिन संबंधित ठेकेदार की लापरवाही और अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से करीब दो दिन से मरीजों को रोटी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

खाने के नाम सिर्फ खिचड़ी परोसी जा रही थी। बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा था। जिन्हें दूध दिया जा रहा था उसमें पानी मिला होता था। मंगलवार को बच्चों को दूध और बड़ों को रोटी दी गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई है। निर्देश दिए हैं कि खाद्य सामग्री खत्म होने से पहले व्यवस्था की जाए। साथ ही खबरदार किया है कि दोबारा पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदारों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed