{"_id":"5f09fac48ebc3e63a50e65fe","slug":"passengers-wandering-due-to-roadways-buses-not-running-banda-news-knp570660588","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें न चलने से भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें न चलने से भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
Passengers wandering due to roadways buses not running
- फोटो : BANDA
बांदा। बंदी के पहले ही दिन यात्री परेशान हो गए। रोडवेज बसों का संचालन न होने से बस अड्डों पर काफी यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।
रोडवेज को यात्रियों से मिलने वाले किराए के रूप में करीब 10 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि बांदा डिपो से करीब सौ बसों का संचालन हो रहा था। 5000 से लोग यात्रा कर रहे थे। इनसे लगभग 10 लाख रुपये राजस्व मिल रहा था।
कोविड-19 की तीन दिवसीय बंदी से डीजल-पेट्रोल के कारोबार में भी भारी गिरावट आई। पहले ही दिन लगभग 85 फीसदी बिक्री कम हुई। इक्का-दुक्का ही ग्राहक आए। ढंढारिया पेट्रोल पंप के मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ग्राहकों का टोटा है। एक दिन की बिक्री सिर्फ 10 से 15 फीसदी ही है।
विज्ञापन
कोविड-19 की बंदी के दौरान चली चेकिंग में पुलिस ने बिना मॉस्क निकलने वालों के चालान किए गए। अतर्रा में 6, चिल्ला में 11 व तिंदवारी में 29 चालान किए गए। चिल्ला में 11 लोगों का चालान किया। तिंदवारी में 29 चालान हुए। इनमें 17 चालान बिना मॉस्क और 12 बिना हेलमेट वालों के थे।
गुटका के पैकेट 600 से 700 रुपये में बिके। अतर्रा में एसडीएम जेपी यादव और सीओ सियाराम, इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने छह दुकानों के चालान किए। बिसंडा में एसडीएम व सीओ बबेरू राजीव प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने दुकानों को बंद कराकर बंद का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।