{"_id":"62c9cd6f375ec21876200eeb","slug":"passengers-beat-up-bus-checking-squad-at-night-banda-news-knp706725217","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने रात में बस चेकिंग दस्ते को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने रात में बस चेकिंग दस्ते को जमकर पीटा
विज्ञापन
Passengers beat up bus checking squad at night
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बस देर तक खड़ी कराने से नाराज यात्रियों ने मंडलीय जांच दल के दो यातायात निरीक्षकों को बस से घसीटकर लात घूसों से पिटाई की। किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में यात्रियों का आरोप है कि जांच दल के सदस्य शराब के नशे में जबरन बस रोके हुए थे। गर्मी के कारण यात्री परेशान थे। कंडक्टर और यातायात निरीक्षकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने मे तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राठ डिपो की बस शुक्रवार की शाम लखनऊ से राठ जा रही थी। हमीरपुर के छानी गांव के पास मंडलीय जांच दल के यातायात निरीक्षक प्यारेलाल और संतोष कुमार ने बस को रोककर जांच की। बस में सात सवारियां बिना टिकट मिलने पर कागजी खानापूरी करने लगे। भीषण गर्मी में करीब 30 मिनट बस खड़ी रहने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इस बीच यातायात निरीक्षक यात्रियों से भिड़ गये। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी तो यात्री यातायात निरीक्षकों को बस से घसीटकर लात घूसों से जमकर पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम के सदस्यों की हरकतें सामने आ गईं।
विज्ञापन
मामला शांत होने के बाद कंडक्टर रमाशंकर बस को बिवांर थाने ले गया। वहां पर भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। शनिवार को कंडक्टर रमाशंकर ने जबरन बस खड़ी कर अभद्रता करने और यातायात निरीक्षकों ने कंडक्टर पर मारपीट के लिए यात्रियों को उकसाने और सात यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने की तहरीर दी है।
एआरएम राठ राजेंद्र कुमार का कहना है कि बस में कुछ बीमार यात्री सवार थे। उनके परिजन बस को जल्दी बढ़ाने के लिए कह रहे थे। मना करने पर वह यातायात निरीक्षकों के साथ मारपीट करने लगे।
राजीव कुमार शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यातायात निरीक्षक या कंडक्टर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।