{"_id":"626836f8dbe4a164a7645d28","slug":"parents-want-to-get-married-by-stopping-studies-banda-news-knp6934788131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई रोककर शादी कराना चाहते हैं परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई रोककर शादी कराना चाहते हैं परिजन
विज्ञापन
Parents want to get married by stopping studies
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घर के लोग पढ़ाई रोककर कम उम्र में शादी करना चाहते हैं? हम अभी पढ़ना चाहते हैं। पुलिस की पाठशाला में पुलिस अफसरों को बालिकाओं के कुछ ऐसे भी सवालों का सामना करना पड़ा। पुलिस अफसरों ने उन्हें महिला सशक्तीकरण के नियम-कानून बताकर संतुष्ट करने का प्रयास किया।
मंगलवार को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के बैनर तले शहर के फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शोहदों या अराजकतत्व छेड़छाड़ करें तो सबसे पहले उनकी गाड़ी का नंबर नोट करें। उसके बाद हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें। बालिकाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि गलत बात पर झुकें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। छात्राओं द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के उपाधीक्षक ने जवाब दिए।
कोतवाली नगर सब इंस्पेक्टर मोनी निषाद ने कहा कि प्रत्येक कोतवाली और थानों में महिला हेल्प डेस्क है। यहां महिलाओं से संबंधित समस्याएं सुनी जाती हैं। इसके अलावा पर हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी सहायता ली जा सकती है। प्रधानाचार्य राफिया खानम ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा से ही घर और समाज में बदलाव ला सकती हैं। शिक्षित महिला पीढ़ियों को संवार देती है। कांस्टेबल सीतू सिंह, वर्षा यादव आदि मौजूद रहे।