फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pareekshaarthee ghate, kendr badhe, 62 pareeksha kendron kee soochee jaaree

बांदा: परीक्षार्थी घटे, केंद्र बढ़े, 62 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
pareekshaarthee ghate, kendr badhe, 62 pareeksha kendron kee soochee jaaree
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या घटी और परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। परीक्षार्थियों की संख्या में जहां 4774 की कमी आई है वहीं परीक्षा केंद्रों में चार की वृद्धि हुई है। बीते साल 44,733 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस वर्ष यह घटकर 39,959 रह गए। इस वर्ष के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची बुधवार को बोर्ड ने वेबसाइट पर लोड कर दी है। इन पर 30 जनवरी तक आपत्तियां दी जा सकेंगी। पिछले वर्ष 58 केंद्र थे। अबकी 62 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 39,959 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 22,718 परीक्षार्थी हैं। इनमें 12,688 बालक व 10,030 बालिकाएं हैं। इंटर में 17,241 परीक्षार्थियों में 9605 बालक व 7636 बालिकाएं हैं। बुधवार को बोर्ड ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर लोड कर दी है। आपत्तियों के बाद इन्हें फाइनल किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आपत्तियां आने पर निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed