फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paralyzed for four hours of city power

चार घंटे ठप रही शहर की बिजली

Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Paralyzed for four hours of city power

बांदा। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच रविवार

विज्ञापन
को पूरा मंडल मुख्यालय (बांदा शहर) और कुछ ग्रामीण इलाकों में चार घंटे से भी ज्यादा बिजली गुल रही। सुबह कटौती में भी बिजली गुल रही। 132 केवी सब स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सुबह रोजाना दो घंटे से ज्यादा कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत भूरागढ़ फीडर की है। यहां रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक कटौती किए जाने से आधा दर्जन मोहल्लों में ठंड में भी पेयजल संकट बना हुआ है।

जलापूर्ति के समय बिजली न रहने से उपभोक्ताओं के घरों में पंप बगैर पानी नहीं पहुंच रहा। इसी तरह पीली कोठी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह कटौती किए जाने से पेयजल संकट बना हुआ है। पावर कारपोरेशन के अभियंता आम नागरिकञों को हो रही परेशानी और पेयजल संकट के प्रति कतई गंभीर नहीं हैं।

रविवार को दोपहर करीब एक बजे चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो गई। नतीजतन पूरा शहर और पपरेंदा फीडर ठप हो गए।

सब स्टेशन कर्मचारियों को यह फाल्ट दुरुस्त करने में सवा चार घंटे लग गए। शाम 5:20 बजे आपूर्ति चालू हुई। इस बीच ठंड में लोग घरों में ठिठुरते रहे। कारोबार भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed